Jaunpur News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: फोटो-09 विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई

Jaunpur News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में चौबीस घंटे में केवल पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है। बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए कहा कि यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करेगी।

विपिन शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के नाम संबोधित ज्ञापन एसएसओ सूरज यादव को सौंपा। प्रदर्शन में जिला सचिव परवेज अहमद, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, महेंद्र गौतम, विजय उपाध्याय, सैयद रुमान हैदर, बाढू बिंद, साजिद अली, श्याम बहादुर यादव, गौरव यादव छोटू, शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsJaunpur News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन