
चाइनीज मांझे और मिड डे मील की गड़बड़ी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Jaunpur News - जौनपुर, संवाददाता। चाइनीज मंझे से हो रही दुर्घटनाओं और मिड डे मील में
जौनपुर, संवाददाता। चाइनीज मंझे से हो रही दुर्घटनाओं और मिड डे मील में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चाइनीज मांझा बहुत खतरनाक है। इससे कई लोग घायल हो रहे हैं और मौतें भी हो रही हैं। सद्भावना पुल पर गुरुवार को संदीप तिवारी की मौत भी इसी मांझे से गला कटने से हुई। उन्होंने मांग की कि चाइनीज मंझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

कांग्रेस नेताओं ने मिड डे मील का मुद्दा भी उठाया। कहा कि स्कूलों में बच्चों को मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिया जा रहा है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि कई स्कूलों में बच्चों को न दूध मिल रहा, न फल। कुछ जगहों पर सिंथेटिक दूध देने की शिकायत भी है, जो गलत है। उन्होंने मांग की कि बच्चों को सही और शुद्ध भोजन दिया जाए। प्रदर्शन में देवराज पांडेय, सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, शिव मिश्र, सहनवाज मंजूर, अबूजर शेख, अरुण शुक्ला, इरशाद खान, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, जब्बार सलमानी, आजम जैदी, लाल प्रकाश पाल, अनिल सोनकर, प्रवेश निषाद, अश्वनी मौर्या, तौसीफ अहमद, ललित चौरसिया, इकबाल हुसैन, मोहम्मद ताहिर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


