रसोई गैस के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

मछलीशहर में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं की लंबी कतारों से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। जिला सचिव इरशाद खान ने कहा कि शंकर गैस एजेंसी पर दलालों का कब्जा हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

रसोई गैस के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

मछलीशहर (जौनपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और गैस एजेंसी पर प्रतिदिन लगने वाली उपभोक्ताओं की लम्बी कतारों से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार रवि रंजन कश्यप को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान ने कहा कि शंकर गैस एजेंसी मछलीशहर पर दलालों और बिचौलियों का कब्जा हो गया है, उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर न मिल पाने के कारण बहुत से लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं।

इस मौके पर जिला महासचिव व प्रभारी मछलीशहर अरुण शुक्ला, मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ राकेश मिश्रा, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, जिला सचिव जब्बार अली सलमानी, लहरीनेता, रईस खान, मेराज अली, किरन, शीला, सन्तोषी सिंह, संजय कुमार सोनी आदि मौजूद रहे!

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।