Jaunpur News: सीएचसी मुख्य गेट के सामने गड्ढों में जमा पानी
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बड़े गड्ढों के कारण जल जमाव हो गया है, जिससे चलने में कठिनाई और बीमारियों का डर है। स्थानीय निवासी प्रशासन से सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क केवल छह माह में टूट गई।

Jaunpur News: महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग और मुख्य गेट के सामने बड़े बड़े गड्ढे हो गये है जिस पर जल जमाव होने के कारण चलना मुश्किल हो गया है। जगह गड्ढों में पानी जमा होने से बदबू उठ रही है जिससे बीमारी फैलने की आशंका बन गई है। केवटली गांव निवासी गुलाब चंद, नंद लाल, प्रमोद सिंह, अम्बरीश सिंह ने बताया कि अस्पताल का मार्ग छह माह पहले ठेकेदार द्वारा बनाया गया था जो टूट गया जिससे अस्पताल पर आने जाने वाले मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह गड्ढे और गड्ढों में पानी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।
क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई है।


