सीएचसी पर अधीक्षक को बैठने की उठायी आवाज
Jaunpur News - सीएचसी पर अधीक्षक को बैठने उठायी आवाजकि इनके यहां पर न बैठने पर स्वास्थ्य व अन्य इनसे संबंधित कार्यों को करवाने में अनेक प्रकार की ज़लालत झेलनी पड़ रह

सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक के न बैठने को लेकर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। जबकि यह औद्योगिक क्षेत्र का सरकारी प्रमुख अस्पताल है। फिर अधीक्षक का यहां पर स्थाई रूप से न बैठने से स्वास्थ्य विभाग की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था पर सवाल छोड़ दिया है। उद्यमियों का कहना है कि इनके यहां पर न बैठने पर स्वास्थ्य व अन्य इनसे संबंधित कार्यों को करवाने में अनेक प्रकार की ज़लालत झेलनी पड़ रही है। हनुमान के सानिध्य में हुआ निष्फल नहीं होता सतहरिया। संकट मोचन हनुमान जी कलयुग में प्रमुख देवता माने जाते हैं। इनके सानिध्य में हुआ कार्य कभी भी निष्फल नही जाता है।
यह बातें पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मुंगराबादशाहपुर के नईगंज में स्थित शिव मंदिर पर हनुमान भक्तों के बीच में कहीं। उन्होंने कहा कि हनुमानजी श्रीराम के भक्त ही नहीं वल्कि उनके अभिन्न दोस्त, सखा व सच्चे सेवक थे। इसलिए हनुमान जी हमेशा प्रभू राम के साथ रहते थे। सच्ची भक्ति प्रभू श्रीराम के प्रति हनुमान जी से सीखना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


