अच्छी खबर....शाहगंज के लपरी गांव में बनेगा उत्सव भवन

Mar 03, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - - 1.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी जगहटियों की शादी के लिए अब शहरों के मंहगे होटल या लॉन में नहीं जाना पड़े

अच्छी खबर....शाहगंज के लपरी गांव में बनेगा उत्सव भवन

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज सोंधी ब्लाक के लपरी गांव के लोगों को अपने बेटे बेटियों की शादी के लिए अब शहरों के मंहगे होटल या लॉन में नहीं जाना पड़ेगा। इस गांव में एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से उत्सव भवन का निर्माण होगा। शासन से धन जारी होते ही इस गांव में उत्सव भवन का निर्माण होगा। हाईटेक व्यवस्था से लैस होगा यह उत्सव भवन। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने अपने सदर विधानसभा के लपरी गांव में पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए बीते वर्ष अगस्त माह में जिला प्रशासन को पत्र लिखा था।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रस्ताव के लिए शाहगंज बीडीओ को पत्र भेजा। प्रस्ताव पारित होने के बाद विभाग की ओर से लगभग तीन बीघा भूमि चिन्हित कर ली गई है। शासन से धन अवमुक्त होते ही लपरी गांव में पंचायत उत्सव भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लपरी ग्राम पंचायत में उत्सव भवन बनने से लपरी गांव समेत आसपास के गांवों के लोगों को शादी विवाह के लिए सहूलियत मिलेगी। इस उत्सव भवन के निर्माण में एक करोड़ 41 लाख रुपये खर्च आएंगे। जिसमें तीन लाख 88 हजार रुपये ग्राम पंचायत निधि से खर्च किए जाएंगे। क्या मिलेगा लाभ लपरी ग्राम पंचायत में उत्सव भवन का निर्माण होने से गांव के लोगों को शादी विवाह, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए काफी सुविधा मिलेगी। उत्सव भवन में मंच, हाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं होंगी। उत्सव भवन का संचालन ग्राम पंचायत के जिम्मे रहेगा। ग्राम पंचायत इस उत्सव भवन का किराया तय करेगी। इससे होने वाली आय से साफ-सफाई होगी और विभिन्न कार्यों के लिए कर्मचारी रखे जाएंगे। इसके बारे में एडीओ पंचायत दीपक कुमार यादव ने बताया कि उत्सव भवन के लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। धन अवमुक्त होते ही जल्द ही लपरी ग्राम पंचायत में उत्सव भवन का निर्माण होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।