भ्रामक सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकली मामूली कहासुनी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

रामनगर के हरसिंहपुर (पडराव) गांव में एक व्यक्ति द्वारा साम्प्रदायिक विवाद और पथराव की झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि दरअसल एक शादी समारोह के दौरान केवल दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। ग्राम प्रधान ने गांव में शांति की पुष्टि की।

भ्रामक सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकली मामूली कहासुनी

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर (पडराव) गांव में शुक्रवार रात साम्प्रदायिक विवाद और पथराव की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नेवढ़िया सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जांच में मामला भ्रामक निकला। गांव निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर दो समुदायों के बीच विवाद और पथराव होने की सूचना दी थी। सूचना पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी और मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच में कहीं भी साम्प्रदायिक तनाव या पथराव की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, गांव में एक शादी समारोह के दौरान घर के बाहर दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर गलत तरीके से पेश किया गया।

ग्राम प्रधान पड़राव विकास कुमार कनौजिया ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है और इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।