Jaunpur News: ओवर टेक करने के चक्कर में हुआ यह हादसा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरJaunpur News: मोढ़ैला बाजार में वाराणसी से गोरखपुर जा रहा कोयला लदा ट्रेलर ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। ट्रेलर ने एक ट्रैक्टर को भी चपेट में लिया। चालक आनंद यादव और संजू को हल्की चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी डोभी ले जाया गया।

Jaunpur News: मोढ़ैला (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मोढ़ैला बाजार में मंगलवार भोर में वाराणसी से गोरखपुर जा रहा कोयला लदा ट्रेलर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। साइड में पटरी पर खड़ा ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। ट्रेलर चालक आनंद यादव पुत्र स्व.जीतराम यादव यादव निवासी रानीपुर रजमा (रामपुर) थाना गंभीरपुर आजमगढ़ एवं ट्रैक्टर चालक संजू पुत्र शुद्धू निवासी कोटला (रानी की सराय) आजमगढ़ को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी डोभी पहुंचाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


