ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित सद्भावना पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित सद्भावना पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल...
1/ 2प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित सद्भावना पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित सद्भावना पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल...
2/ 2प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित सद्भावना पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल...
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 18 Sep 2019 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित सद्भावना पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। कई जगह गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर जनपद के प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के खेल, युवा कल्याण व पंचायती राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी ने सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने सद्भावना पुल के पास सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वयं झाड़ू उठा कर सफाई की। तत्पश्चात मंत्री श्री तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनके नेतृत्व में मरीजों में फल वितरित किया गया। मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। तत्पश्चात रक्तदान किया गया। मंत्री के जिले में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्र, डा.हरेन्द्र प्रसाद सिंह, डा.लीना तिवारी, काशी क्षेत्र के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, हरिश्चन्द्र सिंह अन्य ने स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मंत्री उपेन्द्र तिवारी टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा.अरुण कुमार सिंह के आवास पर गए। वहां उन्होंने पूर्व प्राचार्य को मोदी के जीवन पर आधारित एक पुस्तक व कश्मीर में धारा 370 व 35ए से सम्बंधित पुस्तक भेट किया।

हिसं रामपुर के अनुसार पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्थानीय बाजार के रामलीला मैदान में हनुमान मंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सप्ताह भर गांव गांव जाकर स्वच्छता का कार्यक्रम करेंगे। संचालन शिवशंकर गुप्ता ने किया। शंभू तिवारी, रोहित यादव, मित्तल पांडेय, आशुतोष मिश्र, पन्नालाल पटेल, संतोष तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, कन्हैया लाल तिवारी, देवी शंकर दुबे अन्य रहे।

हिसं केराकत के अनुसार अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील बार सभागार में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर बार यूनियन के महामंत्री मुकेश शुक्ल, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह, जिला पंचायत सदस्य वरुण सिंह, सनी सिंह, गुल्ली पाण्डेय, अवधेश सोनकर, राजेश पाण्डेय, डब्लू श्रीवास्तव, मनोज कमलापुरी, पंकज श्रीवास्तव, संजय सोनकर, पुनीत चंद श्रीवास्तव, नंदलाल सरोज अन्य रहे।

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जलालपुर/ नौपेड़वा

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरेव प्रथम परिसर में पीएम मोदी के जन्म दिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने 423 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। शिविर का उद्घाटन सीएचसी रेहटी के अधीक्षक डा.मनोज कुमार सिंह ने किया। शिविर में डा.पीके राय, डा.अरुण कन्नौजिया, डा.रामजीत भारती, डा.अजित, डा.महजवी आरा, डा.रंजना राय, डा.हेमंत, डा.नंदनी, डा.दिनेश कुमार सिंह, रीना भाष्कर, नेहा राय, अमरनाथ, अश्वनी मौर्या, अजीत कुमार अपनी सेवा दी। कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष आमोद सिंह रिंकू, महामंत्री उपेंद्र सिंह, विशाल सिंह, हितेश गुप्ता, संजय सिंह, राणा सिंह, अभिनव सिंह अन्य रहे।

बक्शा ब्लाक के सुल्तानपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सौ से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया। सीएचसी प्रभारी डा.एके सिंह ने आयुष्मान भारत कार्ड की उपयोगिता बताते हुए जागरूकता रैली निकाली। केक काटकर लोगों ने मोदी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर डा.जनार्दन यादव, भूपेश कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, अवनीश दूबे, शैलेन्द्र दूबे, जयप्रकाश गुप्ता, कपिल मिश्र, गणेश दूबे, जितेन्द्र दूबे, बसंत लाल शर्मा अन्य रहे। प्राथमिक विद्यालय सादनपुर में मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय, संदीप सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मरीजों में बांटा गया फल

मडियाहूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर समशेर सिंह के नेतृत्व में सीएचसी में मरीजों को फल व चादर वितरण किया गया। इस अवसर पर समशेर सिंह ने कहा कि 70 साल बाद भारत देश ने ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो साहसिक निर्णय ले सके । लोगों ने मोदी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर राजेश सिंह, विनोद जायसवाल, सुरेश सोनी, बृजेश मिश्र, वेद प्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, रविन्द्र तिवारी, प्रमोद सिंह अन्य रहे।

जंघई में चला स्वच्छता अभियान

जंघई। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में जंघई रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि विकास व समृद्धि का सीझा सम्बंध स्वास्थ्य से होता है। इसीक्रम में सेमरी गांव में सीमा द्विवेदी ने लोगों में मिठाई वितरित किया। इस मौके पर चन्द्रमणि तिवारी, अजय दुबे, संतोष दुबे, प्रमोद गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, लालचन्द्र मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल, सुभाष मिश्र, केपी यादव, जगदीश गुप्त, वेद प्रकाश मिश्र, विक्की गुप्ता अन्य रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें