दर्शन करने गई महिला का मंगलसूत्र छीना
प्रतापगढ़ रोड पर दौलतिया श्री हनुमान जी मंदिर में एक महिला का मंगलसूत्र चेन स्नैचरों ने छीन लिया। रीमा मौर्य अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं। घटना के बाद महिला रोने लगी और पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी। अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले।

मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापगढ़ रोड पर गौरैयाडीह गांव में स्थित दौलतिया श्री हनुमान जी मंदिर में मंगलवार की सुबह दर्शन के लिए आई एक महिला के गले से चेन स्नैचर उचक्कों ने एक तोले का मंगलसूत्र छिन लिया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित महिला फूट-फूट कर रोने लगी। साथ आई महिलाओं ने काफी मशक्कत के बाद उसे शांत कराया। जब इस मामले में थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की। सुजानगंज के ग्राम भीलमपुर निवासी रीमा मौर्य पुत्री प्रेम कुमार मौर्य मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी बहन सीमा मौर्या और भाभी प्रभावती देवी मौर्य के साथ मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के दौलतिया श्री हनुमान जी मंदिर में भगवान के दर्शन हेतु पहुंची थीं।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां पहले से मौजूद शातिर चेन स्नैचर उचक्कों ने रीमा के गले में पहने एक तोले के मंगलसूत्र को पलक झपकते ही उड़ा लिया। जब तक महिला को इसका एहसास होता, तब तक बदमाश भीड़ में गायब हो चुके थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


