ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बांटे प्रमाणपत्र

निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बांटे प्रमाणपत्र

जौनपुर वरिष्ठ संवाददाता जिला पंचायत सदस्यों के 83 पदों के लिए हुए चुनाव की

निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बांटे प्रमाणपत्र
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 05 May 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर वरिष्ठ संवाददाता

जिला पंचायत सदस्यों के 83 पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना का अंतिम परिणाम 50 घंटे बाद मंगलवार को जारी हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन के पास मुख्य भू एवं राजस्व अधिकारी राज कुमार द्विवेद्वी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। सोमवार की देररात्रि तक लोग प्रमाणपत्र पाने के इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। प्रमाणपत्र पाने के बाद लोगों में खुशी दिखी। प्रमाणपत्र लेने वालों में मुख्य रूप से श्रीकला सिंह पत्नी धनन्जय सिंह, सर्वाधिक मत पाने वाली एकता सिंह व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह की बहु नीलम सिंह अन्य शामिल रहीं।

करंजाकला वार्ड संख्या 01 से राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के भाई श्याम बाबू यादव ने सपा के कृष्णचंद यादव को 823 मतों से पछाड़कर जिला पंचायत सदस्य बने।

वार्ड संख्या 2 से सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू एवं सपा नेता डॉ जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव 12600 पाकर जिला पंचायत सदस्य बनी है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि एमआईएम के शमीम बानों को 7147 वोटों से शिकस्त दी।

वार्ड 03 पूर्व सांसद स्व अर्जुन सिंह यादव एव पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला यादव की बहू अनीता यादव 6945 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामसकल मौर्या को 2215 वोटों से हराया दिया। अनिता युवा नेता अमित यादव की पत्नी है। वार्ड संख्या 4 से सपा नेता उमाशंकर यादव ने बीजेपी के समर्थित प्रत्याशी उषा सिंह को करीब आठ सौ मतों से हराया। वार्ड संख्या 5 से सपा की द्रोपदी यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के कमला गौतम को दो हजार मतों से हरा दिया।

सुइथाकलां ब्लाक:- 12 वार्ड से पूनम 1968 मत पाकर विजयी रहीं। दूसरे नं पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर की बहू पूनम को 1821 मत मिले।

13 वार्ड नं से किरन गौतम 5400 (निर्दल) विजयी रहीं। वार्ड 14 से रवीन्द्र बसपा के विन्द 6727 ने शीला सिंह पत्नी आईबी सिंह (2888) को पराजित किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव तीसरे पर रहे। पूर्व जिलापंचायत सदस्य कमला सिंह चौथे स्थान पर रहीं।

15 वार्ड से सुरेंद्र यादव 6264 विजयी रहे। दूसरे नम्बर पर

प्रमोद निषाद को 3087मत मिले।

खुटहन ब्लाक :- खुटहन ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 16 से भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशी नीलम सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व सासंद प्रतापगढ़ कुँवर हरिबंश सिंह की पुत्र बधू 368 वोट से विजयी। इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वन्दी जय प्रकाश यादव को पराजित किया ।

खुटहन वार्ड संख्या17 से शहाबुद्दीन की चाची अकीला बानों 434 विजयी हुई हैं। इन्होंने माधुरी जायसवाल को पराजित किया। वार्ड संख्या18 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सूबेदार सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य 2838 वोट से विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वन्दी मुकेश यादव को पराजित किया। वार्ड नंबर19 से सर्वेश राजभर ने संजय गौतम को लगभग तीन हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

बख्शा ब्लाक :-

वार्ड नम्बर 24 से जिला पंचायत सदस्य पद पर अशोक यादव दूसरी बार विजेता बन गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पिंटू चौहान को करीब चार हजार मतों से पराजित किया। वार्ड 25 के बेलापार गांव निवासी महेन्द्र कुमार यादव भी लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा नेता रामधारी पाल को पराजित किया। वार्ड संख्या 26 से भाजपा नेता स्व. राजमणि सिंह की बहू श्रीमती नगीना सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 22 सौ मतों से पराजित किया। वार्ड नम्बर 27 से निर्दल प्रत्याशी उषा देवी पत्नी राम आश्रय गौतम चुनाव जीत गई। राम आश्रय के अथक प्रयास से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजेश यादव उर्फ कल्लू को करीब 1240 मतों से पराजित किया।

महराजगंज ब्लाक वार्ड 28 गिरधारी सरोज और मोहन लाल के बीच कांटे की टक्कर थी। ब्लाक पर निर्णय हो पाया तो जिला मुख्यालय पर धरना

30 से ऊषा यादव पत्नी राजेश यादव 7437 मत पाकर 639 मतों से विजय हासिल किया। वही दूसरेस्थान पर जयंती यादव 6798 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही ।

सुजांगज ब्लाक वार्ड :-31 से अनिता यादव ने प्रतिद्वंद्वी को हराया है। वार्ड 32 से भाजपा समर्थित आनन्दिता सिंह ने जीत दर्ज की है। वार्ड 33 से दिनेश यादव विजयी रहे। वार्ड 34 से अरविन्द सरोज विजयी हुए हैं।

मुंगरा बादशाहर :-के वार्ड नंबर 35 से लक्ष्मी शंकर यादव, वार्ड नंबर 36 से रबी यादव वार्ड नंबर 37 से अंजना पांडेय एवम वार्ड नंबर 38 से अनीता देवी आगे है ं मुख्यालय पर जीत की घोषणा का इंतजार है।

सिकरारा ब्लाक:- वार्ड संख्या 43 में पहले दूसरे व तीसरे नम्बर के प्रत्याशियों के बीच मतगणना पूरी होने तक अंतर कम होने से तीनों प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। वार्ड संख्या 44 से सपा युवा नेता विकास यादव अपने निकटतम् प्रतिद्वंदी गोपाल गौतम से तीन हजार से अधिक से निर्वाचित हुए। वार्ड संख्या 45 से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने विपक्षी प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन राज बहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी यादव से11 हजार से अधिक मतों से लीड लिया था। वार्ड संख्या 46 से पूर्व भाजपा युवा नेता अंकुश यादव भी अपनी जीत मान रहे।

मडियाहूं ब्लाक

वार्ड नंबर 47 से जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुंवर नीरज सिंह को 1400 मतों से हराकर विजयी हुए।

वार्ड नंबर 48 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रेम नारायण यादव उर्फ बाबा अपने निकमटटतम प्रतिद्वंदी जिलेदार चौहान को 8800 मतों के भारी अंतर से मात दी।

वार्ड संख्या 49 श्रीमती प्रभात यादव ने अपने निकतम् प्रतिद्वंती पुष्पा सिंह को 339 मतों से पराजित किया।

वार्ड नंबर 50 से जिला पंचायत सदस्य अनीता भारत यदुवंशी पत्नी भारत यदुवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीना सिंह पत्नी अरविंद सिंह दारा को 6885 मतों से हराकर विजयी हुई।

बरसठी ब्लाक :-वार्ड 51 से प्रीती राजकुमार पाल (बसपा समर्थित) 4160 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी पवन यादव को 3668 जबकि विधायक लकी यादव की भयहू उर्वशी, पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की बहू माधुरी त्रिपाठी क्रमश: तीसरे चौथे स्थान पर रही। वार्ड 52 से चंद्रावती सरोज सपा पार्टी की कार्यकर्ता हैं उनको 4246 मत मिले।

वार्ड 53 से ऊषा दुबे निर्दल को 6878 मत मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे। दिनेश तिवारी की पत्नी बिना तिवारी को महज 3700 मत मिला।

वार्ड 54 से अपना दल समर्थित प्रत्याशी बसंत पटेल को 5877 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नीतीश बिंद को 4227 मत ही मिले।

रामपुर ब्लाक:- वार्ड वार्ड नं 55 से ललाई सरोज 700 मतों से विजयी। वार्ड 56 से अनिता वर्मा विजयी। 57 वरुण दुबे151 मत से विजयी। वार्ड 58 से निर्मला देवी पत्नी संजय सोनकर लगभग एक हजार मतों से विजयी रहीं।

रामनगर ब्लाक के वार्ड संख्या 59 से रीता पटेल विजयी रहीं। जबकि वार्ड संख्या 60 से विजय कुमार मौर्या विजय मिली है। वार्ड संख्या 62 सुनीता पटेल विजयी रहीं।

जलालपुर ब्लाक के वार्ड 63 से पवन गुप्ता पिंटू

वार्ड 64 से कृष्णा सिंह। वार्ड 65 से रंजना सिंह तीनों लोग भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद पर चुने गए हैं।

वार्ड 66 से निर्दल राजमन ने चुनाव जीता है।

जफराबाद ब्लाक वार्ड संख्या 67 से हंसा देवी ने भाजपा समर्थित कविता निषाद को 1412 मतों से हराया। हंसा देवी ने लगभग हर चक्र में थोड़ी बढ़त बना कर रखा था।

वार्ड 68 से बाघ सिंह 5000 मतों से बढ़त बनाये हुए थे। इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही हैं। वार्ड संख्या 69 से राजकुमार यादव ने अपने प्रतिद्वंद्ी से आगे चल रहे थे।

सिरकोनी ब्लॉक : वार्ड संख्या 70 से अमरेश रतन सिंह रंगीले ने अपने प्रतिद्वंदी विनीता यादव को 4560 मतों से हराया। सादीपुर गॉव निवासी रंगीले टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

धर्मापुर ब्लाक :- वार्ड 71 से बृजेश यादव जनता, वार्ड 72 से भीम यादव और वार्ड 73 से पूर्व मंत्री स्व. सतईराम यादव की पत्नी सुशीला देवी निर्वाचित हुए हैं। सपा ने किसी को अधिकृत नहीं किया था लेकिन सभी सपा के जुड़े हैं। पिछले चुनाव में तीनों सीटों पर बसपा समर्थित प्रत्याशी जीते थे।

मुफ्तीगंज ब्लाक:- वार्ड संख्या 74 राम बचन सरोज लगभग 5000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 75 से अजीत बिक्रम सिंह 800 मत से विजयी हुए। वार्ड सं 76 से सचिन यादव 1600 मत से विजयी रहे।

केराकत ब्लाक वार्ड नंबर 77 से राजमणि देवी 162 वोट से विजयी रहीं। इन्होने अपने प्रतिद्वंन्दी मंजू देवी को हराया।

वार्ड नंबर 78 से बसपा समर्थित उमा भारती 2160 वोट से विजयी रहीं। इन्होंने अपने प्रतिद्वंन्दी शर्मिंला यादव (गामा देवी) को हराया।

वार्ड नंबर 79 बीजेपी प्रत्याशी श्रुति कृति सिंह पत्नी अमित सिंह 2436 वोट से विजयी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंन्दी प्रियंका यादव को हराया।

वार्ड नंबर 80 से अखिलेश यादव 400 वोट से विजयी। इन्होंने बीजेपी के चिराग पाण्डेय को हराया।

डोभी ब्लाक के वार्ड संख्या 81 से निर्दल विद्या देवी 14500 वोट पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित सरिता चित्रसेन को तीन हज़ार वोटों से हराया, चित्रसेन 11500 वोट पाकर हारी।

वार्ड संख्या 82 से एकता सिंह पत्नी घनश्याम सिंह निवासी थुन्नी ने साक्षी सिंह को 2311 मतों से हराया। उन्हें15571 मत मिले। एकता समाजवादी नेता मधुसूदन सिंह की बहू हैं।

वार्ड संख्या 83 से भाजपा की उषा किरन को 5448 मत मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अनिता को (4349) को पराजित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें