ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरलोकगायक कलाकारों को दिया गया प्रमाणपत्र

लोकगायक कलाकारों को दिया गया प्रमाणपत्र

बक्शा ब्लाक के सुजियामऊ गांव में लोक संगीत को संरक्षण देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर बुधवार को आयोजित लोक संगीत कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को प्रमाण पत्र...

लोकगायक कलाकारों को दिया गया प्रमाणपत्र
नौपेड़वा। हिन्दुस्तान संवादThu, 16 Aug 2018 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बक्शा ब्लाक के सुजियामऊ गांव में लोक संगीत को संरक्षण देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर बुधवार को आयोजित लोक संगीत कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज लुप्त हो रही संस्कृति को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। प्रमाण पत्र वितरण से पूर्व गायक कलाकारों में शिवानन्द उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा मनमोहक कजरी प्रस्तुति की गई। कलाकार रामआसरे तिवारी, धर्मदत्त उपाध्याय और उनके साथियों द्वारा टुटही झोंपडि़या महलिया से पूछे का हमरो दिनवा बहुरिहै की नाही व त्रिवेणी प्रसाद पाठक ने बेलवइया प्रस्तुत किया। स्वागत एवं आभार श्रीपति उपाध्याय ने ज्ञापित किया। पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, उमाशंकर मिश्र, सन्दीप सिंह, मालखाने पाण्डेय, शंखपति उपाध्याय, शीतला उपाध्याय, विद्यानन्द उपाध्याय, बिपुल पाठक, ताराशंकर उपाध्याय, सुरेश पाण्डेय अन्य रहे।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें