राम जानकी मंदिर में मनाई गई रंगभरी एकादशी

Mar 01, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो.. 01की रात रंगभरी एकादशी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। राम-जानकी का भव्य श्रृंगार करके आरती की गई। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वाताव

राम जानकी मंदिर में मनाई गई रंगभरी एकादशी

खेतासराय , हिन्दुस्तान संवाद। मानीकला स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात रंगभरी एकादशी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। राम-जानकी का भव्य श्रृंगार करके आरती की गई। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने सामाजिक समरसता की बैठक की। शाम को मंदिर में राम जानकी का भव्य श्रृंगार किया गया। आरती के साथ मंदिर परिसर भक्ति की छटा से सराबोर हो उठा। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भगवान राम और मां जानकी को पुष्प और रंग अर्पित कर होली उत्सव की मंगल शुरुआत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगभरी एकादशी का उत्सव मनाया। मंदिर में देर रात तक भजन गीत और पूजा-पाठ चला। इस मौके पर भास्कर तिवारी, अवधेश पाण्डेय, अशोक कुमार, आदेश गौड़, मनोज कुमार, रमेश, राजेश, जयप्रकाश,अमित तिवारी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।