Jaunpur News: जश्न-ए-ईद मिलाद उन्नबी में उमड़ी भीड़, अखाड़ो ने दिखाए करतब
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: कर्तिहा गांव में अंजुमन सिद्धिकिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया गया। जुलूस हाथी, ऊंट और घोड़ों के साथ निकला जो विभिन्न गांवों से होते हुए रन्नो शाही ईदगाह पहुंचा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और सभी ने कौमी एकता का संदेश दिया।

Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के कर्तिहा गांव से अंजुमन सिद्धिकिया के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम करीब आधा दर्जन अंजुमनों ने हाथी, ऊंट एवं घोड़ो के साथ पूरी अकीदत से मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया। जलसा जुलूस कर्तिहा गांव से आयोजक प्रधान कासिद अली के नेतृत्व में सदरुद्दीनपुर, मोहम्मदपुर होते हुए अखाड़ों द्वारा करतब दिखाते हुए नौपेड़वा बाजार पहुंचा। देर शाम राष्ट्रीय राज्य मार्ग से होते हुए जुलूस की शक्ल में रन्नो शाही ईदगाह पहुंचा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर हर वर्ष की तरह निकला जुलूस जलसा में हाथी, घोड़े एवं ऊंटो के साथ-साथ चल रही अंजुमने अपना-अपना करतब दिखला रहे थे। भकड़ी नूरी मस्जिद से अखाड़ा फैजाने रजा के नेतृत्व में कौमी एकता के युवकों ने जलसा दिखाए। शुरुआत तिलावते कुरान पाक से मौलाना मोहम्मद रिजवान अंसारी द्वारा किया गया। तकरीर के दौरान मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया।अखाड़ा जुलूस
अखाड़ा जुलूस में फैजाने रजा के बच्चों ने भाला बल्लम, तलवार बाजी आदि का बेहतरीन खेल दिखाए। जुलूस नौपेड़वा होते हुए रन्नो शाही ईदगाह पहुंचा। जुलूस में कर्तिहा, भकड़ी, अंजुमन शहजादे उस्ताद कलीचाबाद, अखाड़ा रज्जब उस्ताद जौनपुर, अखाड़ा शाही ईदगाह जौनपुर, अखाड़ा शाही अटाला, अंजुमन फारुकिया मई बरपुर सहित करीब आधा से दर्जन अधिक अंजुमने ने लोगो का मन मोह लिया। जुलूस में शामिल लोगो के प्रति आभार प्रधान कासिद ने जताया। संचालन निसार अहमद ने किया। इस दौरान मोहम्मद इलियास, दीप प्रकाश चौबे, अरबाज सिद्दीकी, दीपप्रकाश चौबे, आशिक अली, नासिर अली, अमानुल्लाह, परवेज आलम, अल्ताफ सिद्दीकी, मोहम्मद आसिफ, नौशाद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।सामान्य प्रश्न
✦मोहम्मद साहब का जन्म दिवस कब मनाया गया था?−
यह जन्म दिवस शुक्रवार को मनाया गया था।
✦जलसा जुलूस में किस-किस ने भाग लिया?+


