Cancer Patient Dies on Train Journey from Mumbai Family Completes 14-Hour Trip with Body मुंबई से वापस लौट रही महिला की ट्रेन में मौत, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsCancer Patient Dies on Train Journey from Mumbai Family Completes 14-Hour Trip with Body

मुंबई से वापस लौट रही महिला की ट्रेन में मौत

Jaunpur News - केराकत के सरकी गांव की 47 वर्षीय लक्ष्मीना देवी, कैंसर का इलाज कराने मुंबई गई थीं। रविवार को कामायनी एक्सप्रेस से लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। परिवार ने शव के साथ 14...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरTue, 31 Dec 2024 12:19 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई से वापस लौट रही महिला की ट्रेन में मौत

केराकत। केराकत क्षेत्र के सरकी गांव कि एक महिला उपचार के लिए मुंबई गयी थी। उपचार के बाद वापस घर ट्रेन से लौट रही थी। कैंसर से पीड़ित महिला की ट्रेन में ही मौत हो गयी। जानकारी होने पर घर वालों में कोहराम मच गया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव निवासी कैंसर 47 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पत्नी राजेश का इलाज मुंबई में चल रहा था। रविवार को वह कामायनी एक्सप्रेस से परिवार के साथ घर लौट रही थीं। भोपाल स्टेशन के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और ट्रेन में ही मौत हो गयी। लक्ष्मीना के साथ उनके देवर सुरेश, बेटा करन, और बेटी अंजना सफर कर रहे थे। परिवार ने इस दुखद घटना की जानकारी किसी भी यात्री को नहीं दी और शव के साथ 14 घंटे का सफर तय कर लिया। रविवार की रात 11 बजे शव लेकर परिवार वाले घर पहुंचे। अंतिम संस्कार सोमवार को केराकत के रामेश्वर घाट पर किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।