राज्यपाल को पत्र भेजकर उठायी मांग
Jaunpur News - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह ने गोल्ड मेडल पाने वालों की उत्तर पुस्तिकाओं को विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग की है। इससे शैक्षणिक...

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह ने विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से मांग की है कि गोल्ड मेडल पाने वालों की उत्तर पुस्तिकाओं को वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए। राज्यपाल को पत्र भेजकर उन्होंने अनुरोध किया है कि गोल्ड मेडल प्राप्त छात्र छात्राओं की सभी सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाए। यह कदम न केवल विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाएगा बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच मूल्यांकन प्रक्रिया में विश्वास भी मजबूत करेगा। पत्र में उन्होंने राज्यपाल से सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रकों को इस दिशा में निर्देशित करने का आग्रह किया है। इस मांग को लेकर छात्रों के बीच भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि इससे उन्हें अपने शैक्षणिक प्रदर्शन और मूल्यांकन के तरीके को समझने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


