बरातियों से भरी बस बिजली के खंभे से टकराई, पांच घायल
Jaunpur News - शाहगंज के सुल्तानपुर रोड पर बरातियों से भरी बस मंगलवार रात बिजली पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच बराती घायल हो गए, जिन्हें नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बस की गति धीमी थी, इसलिए चोटें मामूली थीं। यह बरात चंदौली जनपद के सकलडीहा से आई थी।

शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार के समीप मंगलवार की देर रात बरातियों से भरी बस बिजली पोल से टकरा गई। जिसके चलते बस में बैठे पांच बराती मामूली रुप में घायल हो गए। बगल में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरहम पट्टी करा कर छोड़ दिया गया। सुरीस गांव निवासी कोटेदार राज कुमार चौधरी की बहन की शादी थी। बरात चंदौली जनपद के सकलडीहा से आई थी। बस को गांव के बाहर बरदहिया बाजार के समीप सड़क पर साइड में लगाने के दौरान विद्युत पोल टकरा गई। घटना के बाद आपूर्ति बंद करायी गई।
बस की गति बिल्कुल धीमी थी इसलिए ज्यादा चोट किसी को नहीं आई। पांच बरातियों को हल्की चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


