ताला तोड़ कर गायब किया डीप फ्रीजर और कैमरा
Jaunpur News - ताला तोड़ कर गायब किया डीप फ्रीजर और कैमरा तो उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी विशाल कुमार चौधरी गरियांव में ही एक पेट्रो

मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियांव स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात लगभग पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार को हुई तो उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी विशाल कुमार चौधरी गरियांव में ही एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। पेट्रोल पंप के बगल में उनकी एक जनरल स्टोर की दुकान है। रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा डीप फ्रीजर, रैक, कैमरा समेत लगभग पचास का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख भौचक रह गए।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। जन आरोग्य मेले में विधायक ने कराया स्वास्थ्य जांच फोटो... 09 सिंगरामऊ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। उन्होंने मेले में अपना स्वास्थ्य जांच भी कराया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा और महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडेय ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने जन आरोग्य मेले में अस्पताल की तरफ से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ओपीडी में उन्होंने ने डॉ. वर्मा से अपने स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा नि:शुल्क प्राप्त करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरंतर आयोजन कर रही है। इस मौके पर 122 मरीजों का इलाज किया गया। विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के अधीक्षक डॉ.संजय दुबे रहे। इस मौके पर क्षेत्र के विनोद तिवारी, वरुण सिंह, संजय मिश्रा, शिवपूजन मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, धनंजय सिंह प्रधान,अंबुज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। चोरी हुआ डीजल इंजन पुआल में मिला सरकी। पुलिस चौकी सरकी अंतर्गत मुर्की गांव के रम्पत कुमार का डीजल इंजन शुक्रवार की रात चोरी हो गया था। जो रविवार की सुबह बगल के गांव सुल्तानपुर के सिवान में पुआल से ढका हुआ मिला। वही सुल्तानपुर गांव के सुभाष यादव का भी डीजल इंजन शुक्रवार की ही रात चोरी हुआ है जो अभी तक नहीं मिला। चोरी की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। चोरी हुए डीजल इंजन की तलाश पुलिस कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



