Jaunpur News: चोर खोल ले गए दरवाजे पर बंधी भैंस, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में विनोद कुमार गौतम के दरवाजे पर बंधी भैंस रविवार की रात चोर खोल ले गए।

Jaunpur News: चोर खोल ले गए दरवाजे पर बंधी भैंस, केस दर्ज

Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में विनोद कुमार गौतम के दरवाजे पर बंधी भैंस रविवार की रात चोर खोल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रात में दरवाजे पर भैंस बंधी थी। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो भैंस गायब देखकर उनके होश उड़ गए। गांव और आसपास इलाकों में खोजबीन की लेकिन भैंस का कोई पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर भैंस बरामद की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।