ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरबीएसएनएलकर्मियों ने निकाला जुलूस

बीएसएनएलकर्मियों ने निकाला जुलूस

भारत संचार निगम लिमिटेड कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में शहर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों. कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार पर भेदभाव किए जाने का आरोप...

बीएसएनएलकर्मियों ने निकाला जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 14 Nov 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत संचार निगम लिमिटेड कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में शहर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों. कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार पर भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली चौराहे पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता सुरेश यादव ने कहा केन्द्र की सरकार जुमले वाली सरकार बन गई है। पांच सूत्री जिन मांगों को निस्तारित करने के लिए बीते 24 फरवरी को केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा से दिल्ली में जो वार्ता हुई थी। उसे उन्होंने जल्द लागू करने का भरोसा दिया था, लेकिन आठ महीने बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिल्ली में संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व से वार्ता की नौबत आई तो दूरसंचार मंत्री ने अपने पीआरओ के माध्यम से मामले को टाल दिया। जिससे देश भर के संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला सचिव रामलोचन यादव, मदनलाल राय, गुरुदेव मौर्य, प्रबुद्ध सिन्हा ने कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने मांग की कि फोर जी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस जारी किया जाए। पे कमीशन लागू करते हुए रिटायर कर्मचारियों की पेंशन रिलीज की जाए। नयी भर्ती कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। दूसरे पे कमीशन में व्याप्त खामियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को 30 नवंबर तक निस्तारित नहीं किया गया तो उसी दिन से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

इसके पहले बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय से निकला जुलूस कोतवाली चौराहा, चहारसू, किला रोड, अटाला मस्जिद होकर पुन: कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मेवालाल, राजेश कुमार, हीरालाल, निजाम डीएन राय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें