
तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला
Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर के करनौली गांव में खेत से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला...
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के करनौली गांव में शुक्रवार की शाम खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है करनौली गांव में शनिवार को खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।एक पक्ष कुल्हाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच गया और26 वर्षीय नीलम पटेल ,23 वर्षीय शोभावती, 20 वर्षीय आरती पुत्री अमरनाथ पटेल पर हमला कर दिया हमले में तीनों सगी बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया जहां गम्भीर हालत में देख कर डाक्टरों ने सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।घटना में शामिल दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




