धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला
Jaunpur News - 0 गंभीर हालत में वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। नूरपुर गांव नि

सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नूरपुर बाजार में बुधवार शाम दबंगों ने एक युवक को घेरकर उस पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। नूरपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के शिवचंद्र ने सुरेरी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आशीष बुधवार शाम किसी काम से नूरपुर बाजार गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के विकास उर्फ विक्की पुत्र रामचंद्र राजभर अपने साथियों आशीष और रिंकू पुत्र कमलेश चौहान निवासी हरिहरपुर के साथ वहां मौजूद थे।
आरोप है कि आशीष को देखते ही तीनों ने उसे घेर लिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए धारदार हथियार और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


