छात्रों के स्वागत के साथ नए सत्र का शुभारंभ

Apr 08, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज का नया शैक्षिक सत्र मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और छात्रों के स्वागत के साथ शुरू हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें अच्छे अंकों के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

छात्रों के स्वागत के साथ नए सत्र का शुभारंभ

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ और छात्रों के स्वागत के साथ मंगलवार को हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और शिक्षकों ने रोली, चंदन तथा पुष्प वर्षा के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। कहा कि बच्चों का पहला दिन बहुत खास होता है। बच्चे अच्छे अंकों के साथ पढ़ाई करें और अच्छे अंक हासिल करते हुए योग्य नागरिक बनें इसके लिए विद्यालय का पूरा प्रयास है। उन्होने कॉलेज की उपलब्धियों को भी विस्तार से गिनाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।