पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Feb 28, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में कार न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों

पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में कार न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट और धमकी देकर विवाहिता को मायके पहुंचा दिया। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, ननद और देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव में अपने पिता सदानंद के साथ रह रही विवाहिता मोनी यादव ने तहरीर देकर आरोप लगायी कि उसका विवाह करीब एक साल पहले जौनपुर शहर में शास्त्री नगर, उमरपुर निवासी रजत यादव पुत्र संजय के साथ हुआ था। ससुराल वाले कुछ दिन से कार की मांग कर रहे थे।

नहीं मिलने पर 21 फरवरी को रजत यादव, ससुर संजय सहित अन्य ने पीट दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।