ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसका शव नीम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 14 Nov 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसका शव नीम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या मानकर पुलिस जांच में जुटी है।

कयार गांव के राजभर बस्ती निवासी चंद्रजीत राजभर का 35 वर्षीय पुत्र संजय राजभर मंगलवार की शाम घर के बाहर शौच के लिए गया था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार के लोग खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद रात एक बजे उसका शव घर से 40 मीटर दूर तालाब के किनारे एक नीम के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश यादव मय फोर्स वहां पहुंच गए। छानबीन के बाद शव नीचे उतरवाया । पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार बच्चों का पिता था। परिजन इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। वही थानाध्यक्ष राजेश यादव का कहना है यह आत्महत्या का मामला है। लेकिन किस लिए आत्महत्या की, यह नहीं बता पाये। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कारणों का पता चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें