पांच करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास
रामनगर के विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों और पंचायत योजनाओं पर चर्चा की गई और लगभग पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के बजट को मंजूरी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याएं भी उठाईं।

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रामनगर के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, पंचायत योजनाओं तथा विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर की। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए चल रही परियोजनाओं की जानकारी सदन को दी। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू रहे।
संचालन एडीओ कोऑपरेटिव रत्नेश सिंह ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, हाई मास लाईट, शिक्षा एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्ता, सीडीपीओ इंदु यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। एडीओ समाज कल्याण बबिता, एडीओ सुमन खरवार, एडीओ एजी आशीष मौर्या, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, प्रधान शिवशंकर सिंह, आशीष सिंह मुन्ना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


