ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरगौशाला पर गरीब महिलाओं में बांटा गया कम्बल

गौशाला पर गरीब महिलाओं में बांटा गया कम्बल

जौनपुर। बृहद गौ संरक्षण केन्द्र सरौनी पूरब पट्टी, केराकत परिसर में बुधवार...

गौशाला पर गरीब महिलाओं में बांटा गया कम्बल
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 28 Jan 2022 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर।

बृहद गौ संरक्षण केन्द्र सरौनी पूरब पट्टी, केराकत परिसर में बुधवार को गरीब असहाय महिलाओं में कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र की संचालक धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की सीईओ संध्या सिंह ने किया। सुबह 10 बजे 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आजमगढ़ के साहित्यकार कवि कमला सिंह तरकश ने तिरंगा झंडा फहराया। तत्पश्चात आनन्द भारतीय तर्कशील रामभरोस मौर्य ने गोशाला परिसर में स्थापित राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तम्भ का उद्घाटन किया। उक्त स्तम्भ उन्ही के सहयोग से स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन संध्या सिंह ने किया। आलोक साहू ने संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुनील यादव, विजययादव, संतरा देवी, सुलेखा, आरती, महंता सिंह, निर्भय सिंह अन्य रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें