अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रधान की मौत

Feb 10, 2026 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास एक बाइक सवार प्रधान, डा. रामजन्म यादव, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, परिजनों ने साजिश की आशंका जताई है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रधान की मौत

जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । जबकि घटना को लेकर तरह-तरह के कयाश लगाए जा रहे हैं। खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय प्रधान डा. रामजन्म यादव बाइक से शहर से घर वापस जा रहे थे, जैसे ही वह जौनपुर शाहगंज मार्ग के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे थे, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गये उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और कुचलते हुए वह फरार हो गई।

घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी वह अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, लेकिन आनन-फानन में उन्हें लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी वाहन फरार हो गई थी, पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की कहीं साजिशन घटना को अंजाम दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।