बाइक व ई रिक्शा में टक्कर,दो घायल
Jaunpur News - सतहरिया के गांव सराय डिगुर में शुक्रवार को बाइक और ई रिक्शा की टक्कर हो गई। 26 वर्षीय उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 35 वर्षीय दिलीप कुमार भी घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया...
Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 28 Dec 2024 12:27 AM

सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय डिगुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय विद्यालय के पास शुक्रवार देर शाम को बाइक व ई रिक्शा में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। 26 वर्षीय उमेश कुमार बाइक लेकर सुजानगंज की तरफ जा रहा था। रास्ते में खड़े ईरिक्शा से टकरा गया। वह तथा ई रिक्शा चालक 35 वर्षीय दिलीप कुमार निवासी गांव इटहरा थाना मुंगराबादशाहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक उमेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।