सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर कनौरा के

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर कनौरा के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय महेंद्र सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।अइलिया निवासी महेंद्र सरोज घर से साइकिल से कंजहित बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कनौरा के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।