ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरभाकियू ने समस्याओं को लेकर की महापंचायत

भाकियू ने समस्याओं को लेकर की महापंचायत

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में महापंचायत की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। कहा...

भाकियू ने समस्याओं को लेकर की महापंचायत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 16 Nov 2018 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में महापंचायत की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। कहा सरकार की गलत नीतियों से किसान बर्बाद हो गया है।

अध्यक्षता कर रहे उद्दनराम बिन्द ने कहा धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद नहीं शुरू हुई। खेतों में जंगली जानवर. बनसूअरा का आतंक हो गया है। क्षेत्र के माइनरों में पानी जल्द छोड़ा जाय। शाहगंज में बंद चीनी मिल को सरकार चालू कराए। बिजली बिल कम किया जाय। किसानों का कर्ज माफ करके ब्याज मुक्त ऋण दिया जाय। किसान नेता रामअवध, चिंता देवी ने कहा शिक्षा की दोहरी नीति खत्म करके एकल शिक्षा की ब्यवस्था लागू किया जाय। कृषि मंे किसानों को छूट दिया जाय। गरीब परिवार को रोजगार दिया जाय। अन्त में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित10 सूत्री मांग पत्र खंड विकास अधिकारी गणेशमणि तिवारी को सौंपा गया। यूनियन के लोगों ने चेतावती भी दिया है कि दस दिन के अंदर अगर मांग पूरी नही ंहुई तो सरकार के खिलाफ सडक पर उतरंेगे। संचालन रामभज विन्द ने किया। इस दौरान मौनी बाबा, जसंवत वर्मा, फतेह बहादुर वर्मा, पुन्वासी बिन्द अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें