बाजू बाजार में बच्चों को दी गई पाठ्य सामग्री
Feb 27, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों और सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय स

नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों और सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को बापू बाजार का आयोजन किया। बापू बाजार में दर्जनों महिलाओं को साड़ी एवं बच्चों को कॉपी, कलम व शिक्षण सम्बधी जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय भैवा ने बापू बाजार शुरू होने से पहले फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रबंधक सूर्य प्रकाश बबलू, प्रधानाचार्य समता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


