बसपा ने जुल्फेकार अहमद को बनाया प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से जुल्फेकार अहमद गामा को आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा एक कार्यक्रम में की गई। गामा ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी के विश्वास को कायम रखेंगे।

शाहगंज। बहुजन समाज पार्टी ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए जुल्फेकार अहमद गामा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा शुक्रवार की देर शाम शाहगंज के एक मैरेज लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने की। कहा कि गामा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। जुल्फेकार अहमद गामा ने कहा कि जिस भरोंसे और विश्वास के साथ पार्टी ने टिकट दिया है उसे कायम रखेंगे। गामा आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव के निवासी हैं। इस दौरान बसपा नेता अनिल गौतम, गुड्डू खान, मोहम्मद अरफी, शहनवाज खान, मोहम्मद सलमान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


