बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 17144 अभ्यर्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - -31 मई को दो पालियों जिले के 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा, गाजीपुर में 35 पर को होगी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को आयोजन संचालन का नोडल ब

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 17144 अभ्यर्थी

जौनपुर, संवाददाता। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को आयोजन संचालन का नोडल बनाया गया है। कुलसचिव केशलाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी का निरीक्षण कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जौनपुर में कुल 27 केंद्रों पर 17144 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि गाजीपुर जिले के 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी।

परीक्षा की तैयारी

बीएड की प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की तरफ से करायी जा रही है। जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र की जिम्मेदारी सौपी गई है। विश्वविद्यालय के अधीन जौनपुर और गाजीपुर में परीक्षाएं होंगी। कुलसचिव केशलाल ने परीक्षा संबंधित तैयारी का विभाग में जाकर प्रगति रिपोर्ट लिया। उन्होंने विभागीय कर्मी मो. इमाम, अरुण यादव से जानकारी किया और कहा की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां को अपडेट करें और इस बारे में सभी जिम्मेदारों को अपडेट किया जाए। डिप्टी रजिस्टार सुनील सरोज को जौनपुर का समन्वयक बनाया गया है। गाजीपुर में जिला समन्वयक प्रो. राघवेंद्र पांडेय को बनाया गया है। जौनपुर में 27 केंद्रों पर 17144 छात्र परीक्षा देंगे जबकि गाजीपुर में 35 केंद्रों पर 15340 छात्र शामिल होने हैं। कुलसचिव ने कहा कि दोनों जिलों की प्रगति रिपोर्ट ली गई है।

Voice of UP

प्रश्न पत्र की संरचना

सौ प्रश्न के होंगे दो पेपर

जौनपुर। बीएड की संयुक्त परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान 50 प्रश्न और भाषा हिंदी, अंग्रेजी के कुल 50 प्रश्न रहेंगे। वहीं ड्यूटी पेपर में सामान्य अवरुचि प्रशिक्षण 50 प्रश्न और विषय योग्यता कला, विज्ञान या कृषि के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए क्वालीफाइंग मार्क्स भी तय किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएड की प्रवेश परीक्षा कब होगी?
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।