बाल विवाह के रोकथाम को लेकर किया गया जागरूक

Jan 12, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - 0 शामिल पाए जाने पर कि जा सकती है कड़ी कार्रवाईप्रभारी ने बताया कि बाल विवाह में शामिल पाए जाने पर आयोजक, अभिभावक और सहयोगी सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

बाल विवाह के रोकथाम को लेकर किया गया जागरूक

सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर में रविवार की शाम बाल विवाह रोकने को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश कुमार मिश्र ने बाल विवाह को सामाजिक अपराध करार देते इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने बाल विवाह रोकने से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बाल विवाह में शामिल पाए जाने पर आयोजक, अभिभावक और सहयोगी सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विवाह समारोह की बुकिंग से पूर्व वर-वधू के आधार कार्ड की जांच अनिवार्य है।

यदि उम्र की पुष्टि किए बिना किसी सेवा का संचालन किया गया तो संबंधित संचालक को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए हानिकारक है और इसे रोकना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन इस दिशा में लगातार निगरानी रखे हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में टेंट एवं डीजे संचालक, कैटरिंग सेवाएं देने वाले, कैमरा ऑपरेटर और मैरिज लॉन संचालक सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने में प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।