चाइनीज मंझा की अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई

Jan 12, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - 0 पुलिस ने चाइनीज मंझे के खिलाफ चलाया जागरुकता अभियानरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने ध

चाइनीज मंझा की अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई

मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतिबंधित चाइनीज मंझा बेचने वाले दुकानदारों और पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ थाने में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से सभी को जागरूक किया। सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि चाइनीज मंझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह आम नागरिकों, खासकर बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति चाइनीज मंझा की बिक्री, भंडारण या इसका उपयोग करते पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को भारतीय दंड संहिता और संबंधित अधिनियमों की जानकारी देते हुए बताया कि चाइनीज मंझा से गंभीर दुर्घटनाएं, गले और हाथ कटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने आमजन से अपील किया कि यदि कहीं भी चाइनीज मंझा की बिक्री होते दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने गुड़हाई मोहल्ला, नई बाजार, सिपाह मोहल्ला, प्रतापगढ़ रोड, जंघई रोड, स्टेशन रोड, मछली शहर रोड, नईगंज और कटरा मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि चाइनीज मंझा की अवैध बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।