विद्यालय में मेघावी छात्रों का हुआ सम्मान

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - बरईपार के आरबीएस किसान मजदूर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सत्येंद्र भाई पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बताया कि काबिलियत और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।

विद्यालय में मेघावी छात्रों का हुआ सम्मान

बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अकोढ़ा स्थित आरबीएस किसान मजदूर इंटर कॉलेज में गुरुवार को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की गई। मुख्य अतिथि तेजी बाजार थाना अध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा लेकर एक अच्छा इंसान बनना सबसे जरूरी है। आपकी काबिलियत और मेहनत आपको उस मुकाम तक पहुंचा सकती है, जहां आप पहुंचना चाहते हैं। कार्यक्रम में कक्षा नौ की अंशिका पटेल, कक्षा आठ की आरती, कक्षा सात की प्रिया बिंद, कक्षा छह के शिवम कन्नौजिया, कक्षा पांच की आलिया, कक्षा चार की अलफिजा, कक्षा तीन के अल्फाज, कक्षा दो के आहिल तथा कक्षा एक के आर्यन पटेल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रह्मदेव दुबे सहित आनंद श्रीवास्तव, सूरज दुबे, राम केवल, रेनू मिश्रा, पन्नालाल पाल, रामराज मौर्य, जुबेर अहमद और सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।