ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरदर्शनार्थियों से भरा आटो पलटा, तीन घायल

दर्शनार्थियों से भरा आटो पलटा, तीन घायल

सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी मितालू अपने...

दर्शनार्थियों से भरा आटो पलटा, तीन घायल
मछलीशहरSat, 23 Jun 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी मितालू अपने परिवार के साथ विन्ध्यांचल धाम दर्शन करने गए थे। शुक्रवार को आधी रात दर्शन करने के बाद घर वापस आ रहे थे। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास पहुंचे आटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसमें 50 वर्षीय मितालू , उनकी 45 वर्षीय पत्नी चन्द्र कला व  22 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार घायल हो गया। इसी प्रकार नगर के जंघई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 32 वर्षीय अशोक पटेल  बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें