होली मिलन समारोह में महिलाओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल
Jaunpur News - फोटो...16ठन किया गया। इसका अध्यक्ष शरद कुमार जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति

जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार ने शह के एक हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। रविवार शाम को आयोजित उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित की गई। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। नए सदस्यों के साथ ट्रस्ट की नई समिति अधिवक्ता समिति का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष शरद कुमार जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव नीलम मिश्रा और डॉ.पूनम सिंह घोषित की गईं। किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर तथा सचिव डॉली जोशी के नाम की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पारम्परिक मिष्ठान के साथ होली पर्व की बधाई दी गई। मेनका सिंह ने शिव तांडव स्त्रोत तथा राधा कृष्ण होली गीत नीलम मिश्रा ने प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है। पूरे भारत में होली मनाई जाती है लेकिन यूपी-बिहार में इसका अलग महत्व है। डॉ.शकुंतला यादव, डॉ.अजय कुमार दूबे, संरक्षक नागेन्द्र सिंह और रीता जायसवाल ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर बधाई दी। होली गीत पर जमकर ठुमके लगाए गए। संचालन सागर सोलंकी और आभार ज्ञापन राधिका सिंह ने किया। इस मौके पर पूनम सिंह, अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, शिवांगी खरे, कनक सिंह, डॉ.साधना मौर्य, सीमा गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, रेनू अग्रहरि, किरन किन्नर, नीरज शाह, रामजी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंजनी मिश्रा अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



