Jaunpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: मछलीशहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता के साथ चौहट्टा बाजार गई थी, जहां मोहल्ला काजियाना के अयान ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Jaunpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे 17 वर्षीय किशोरी सामान लेने के लिए चौहट्टा बाजार गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला काजियाना निवासी अयान पुत्र नन्हकू ने उसे पकड़ लिया और खेत में लेजाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां धमकी देते हुए भाग गया।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना से किशोरी भयभीत है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज