चाकू दिखाकर सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के एक गांव में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। स्कूल से लौटते समय एक युवक ने चाकू से धमकाया, लेकिन छात्रा ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

चाकू दिखाकर सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को चाकू से धमकाकर एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनवाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। घर से करीब दो किमी दूर उसका स्कूल है। दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर आ रही थी। रामपुर सकरा निवासी संजय चौहान ने उसे रास्ते में रोक लिया।

चाकू से धमकाते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के साहस दिखाते हुए शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।