Jaunpur News: बदमाशों ने जूता व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: खेतासराय(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खुदौली वन विहार के पास बुधवार को अज्ञात बदमाशों

Jaunpur News: बदमाशों ने जूता व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला

Jaunpur News: खेतासराय(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खुदौली वन विहार के पास बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने जूता, चप्पल के एक व्यवासायी पर हाकी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को पीएचसी सोंधी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। खुटहन थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी 56 वर्षीय नितेंद्र सिंह गुड्डू पुत्र स्व.रमाशंकर सिंह की नगर के खुटहन रोड पर ऋषि तालाब के पास जूता चप्पल की दुकान है। बुधवार की देर शाम दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे।‌

वन विहार के पास पहुंचे थे कि दो बाइक के साथ पहले से खड़े नकाबपोश चार बदमाशों ने व्यवसायी गुड्डू सिंह पर हाकी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। सड़क से गुजर रहे किसी ने शोर मचाया तो बदमाश पिटाई करने के बाद बाइक से भाग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: बदमाशों ने जूता व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला