भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर
- तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर, पुलिस जांच में जुटीटो-02 सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुदौली नहर पुलिया के पास रविवार देर रात पुरानी र

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुदौली नहर पुलिया के पास रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उन्हें अधमरा अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। हमले में अजय मिश्रा के सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना का विवरण
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता राजेश मिश्रा निवासी सैदपुर ने सिकरारा थाने में तहरीर देकर गांव के ही हिमांशु गिरी, बम-बम मिश्रा तथा शिवा यादव पर घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि अजय मिश्रा घर लौट रहे थे, तभी दुदौली नहर पुलिया के पास आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और वे गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूर्व में भी अजय मिश्रा पर हमला किया था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


