Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsAtal Bihari Vajpayee Jayanti Good Governance Week Concludes with Social Initiatives and Competitions
लीड: सुशासन सप्ताह का समापन, सामाजिक सरोकारों को मिली प्राथमिकता

लीड: सुशासन सप्ताह का समापन, सामाजिक सरोकारों को मिली प्राथमिकता

संक्षेप:

Jaunpur News - 0 कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में कार्यक्रम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

Dec 26, 2025 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित सुशासन सप्ताह का कसमापन गुरुवार को हुआ। कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी गई। आए हुए लोगों ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटी गई और आम जन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव एवं राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने शुभारंभ किया। दोनों ने सेल्फी प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण, बेसिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, आयुष स्वास्थ्य शिविर, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, सहकारिता विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भजपा मछलीशहर डॉ. अजय सिंह का स्वागत किया गया। राज्यमंत्री ने 05 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरित लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग, कविता पाठ एवं संवाद कार्यक्रम किया गया। जूनियर वर्ग में आदिति गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51,000 रुपये का पुरस्कार जीता। कक्षा 9 से 12 चित्रकला प्रतियोगिता में कशिश यादव (जनक कुमारी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। जिज्ञासा विश्वकर्मा (हरगोविंद इंटर कॉलेज, जफराबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये जीता। प्रदेश स्तरीय वालीबाल एवं खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल एवं खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसमें 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सोमेश गुप्ता, राजकुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।