ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरतिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह का निधन

तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह का निधन

जौनपुर। निज संवाददाता ठा. तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व भारतीय जनता पार्टी...

तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह का निधन
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 16 Apr 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। निज संवाददाता

ठा. तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। 88 वर्षीय ठाकुर अशोक सिंह के निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के साथ साथ पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ गयी। फेसबुक पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनकी फोटो पोस्ट करके शोक व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार शहर से सटे महरुपुर गांव के मूल निवासी पूर्व कारागार मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह के छोटे भाई अशोक सिंह मौजूदा समय में तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक थे। इसके साथ ही टीडी महिला महाविद्यालय समेत आधा दर्जन शिक्षण संस्थानों के संरक्षक व प्रबंधक थे। कुछ दिन पहले अचानक प्लेटलेट्स 35 हजार हो गया।

डाक्टर की सलाह पर वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ प्लेटलेट्स बढ़ा लेकिन इस बीच फेफड़े में संक्रमण हो गया। जिसके चलते स्थिति खराब होने लगी। जबकि उन्होंने एन्टी वायरस के दो दोज भी लिये थे।

आनन फानन में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी। लेकिन एम्बुलेंस संचालक ने कोरोना की जांच की डिमांड की। कोरोना की जांच अभी आयी नहीं तभी आक्सीजन का लेबल काफी कम होने लगा। डाक्टर कुछ कर पाते इसके पहले ही उनका निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके भतीजे पूर्व सांसद डा. केपी सिंह, पुत्र राघवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह परिवार के लोग शव लेकर वाराणसी से चल दिए है। देरशाम रामघाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें