अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख
Jaunpur News - तिलवारी गांव में सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने तीन गुमटियों में आग लगा दी। आग लगने से गुमटियों और सामान का काफी नुकसान हुआ। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगलगी में दो लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दी। बचाव के लिए ग्रामीणों के पहुंचने तक गुमटी और उसके ऊपर रखा छप्पर तथा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने संयुक्त रूप से अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तिलवारी गांव के ही राजनाथ निषाद वर्षों से गुमटी में किराने की दुकान खोले हुए हैं। इसी के बगल देवीप्रसाद शर्मा का सैलून है। तीसरी गुमटी में रामअचल निषाद सब्जी की दुकान चलाते हैं। गुमटियों के ऊपर रखा छप्पर एक दूसरे से जुड़ा हुआ था।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में गुमटियों से उठ रही आग की लौ को देख अनुमान लगाया जा रहा था कि होलिका दहन किया जा रहा है। बाद में लोगों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचने तक आग तीनों दुकानों को आगोश में ले चुकी थी। अगलगी में दो लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



