
मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान के घर पर किया हमला
Jaunpur News - मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान के घर पर किया हमला में तहरीर दी है। पुलिस मारपीट की घटना से इन्कार कर रही है। ग्राम प्रधान कन्हैयालाल का कहना है कि रात लगभग 1
खेतासराय। क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के प्रधान कन्हैयालाल के घर पर शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। मनबढ़ों ने सीसी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मारपीट की घटना से इन्कार कर रही है। ग्राम प्रधान कन्हैयालाल का कहना है कि रात लगभग 10 बजे आधा दर्जन की संख्या में लोग उनके घर पर अचानक हमला कर दिए। घर के बाहर लगे सीसी कैमरे को पहले क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नियत से घर में घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
डायल 112 पर फोन करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कथा के पूर्व आज निकलेगी कलश यात्रा जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में 22 दिसम्बर से श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन किया गया है। दो बजे से होने वाली कथा के पूर्व सुबह आठ बजे कथा वाचक मुमुक्ष सेवा मिशन ट्रस्ट लखनऊ के संत प्रमोद दास के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सर्वजन कल्याण की भावना से नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई है। कथा की आयोजक मंजू निषाद ने बताया कि 22 दिसम्बर को कलश शोभायात्रा के बाद अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। रोशन कुमार, प्रवीण कुमार, रमाकांत, ऋषभ कुमार, परमेश्वर, डॉ.छोटेलाल यादव, रामचरन यादव अन्य लोग कथा को सफल बनाने में लगे हैं। मंजू निषाद ने ग्रामीणों क्षेत्रीयजनों से आग्रह किया है कि कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। क्लैट परीक्षा में दो चयनित बदलापुर। क्षेत्र के दो होनहारों का क्लैट परीक्षा में चयन होने से जहां क्षेत्र का मान हुआ है वहीं परिजनों में खुशी की लहर है। फत्तूपुर गांव निवासी नीलेश सिंह की पुत्री समीक्षा सिंह ने कामन लॉ एडमिशन टेस्ट में 45वीं रैंक तो सुल्तानपुर रोड स्थित भलुआही गांव के प्रवीण शुक्ल के पुत्र विनीत शुक्ल ने 2567वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोनों बचपन से ही लॉ की पढ़ाई करना चाहते थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




