मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
Jaunpur News - बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने बुधवार को क्षेत्र के

बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने बुधवार को क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सचेत किया। अभियान के तहत टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इस दौरान 112, स्वास्थ्य सेवा 102 और 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विधवा और वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी भी साझा की गई।
अभियान में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की टीम मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


