एंबुलेंस और स्कार्पियो के टक्कर में छह घायल
Jaunpur News - -भुड़कुड़हा मोड़ के पास हुआ हादसा, एक बीडीओ भी शामिल। जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर निवासी राकेश सिंह अपनी मां का शव लेकर पश्चिम बंगाल से

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भुड़कुड़हा मोड़ के पास बुधवार दोपहर एंबुलेंस और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में एक सेवानिवृत्त बीडीओ समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर निवासी राकेश सिंह अपनी मां का शव लेकर पश्चिम बंगाल से प्राइवेट एंबुलेंस से गांव लौट रहे थे। एंबुलेंस में उनके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। नेशनल हाईवे 135ए पर जौनपुर से खेतासराय के बीच भुड़कुड़हा मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में उदय करनपुर, औराई भदोही निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ बेचन राम सरोज, इसी गांव के स्कार्पियो चालक गिरधारी यादव, एंबुलेंस चालक रंजीत बनर्जी (वर्धमान, पश्चिम बंगाल), राकेश सिंह (करमपुर, अकबरपुर) समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


