
कलकत्ता में रहता था अंबेश कुमार, तीन माह से कर रहा था पैसे की जिद
Jaunpur News - 0 लोकोपायलट पद से सेवानिवृत्त हुए पिता के पैसों को लेकर अक्सर करता था बातचीतसे सही और गलत की परख करने की क्षमता ही नहीं रही। उसने अपने वृद्ध मां-बाप क
जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पैसे की मांग करते करते अम्बेश कुमार इतना अंधा हुआ कि उसे सही और गलत की परख करने की क्षमता ही नहीं रही। उसने अपने वृद्ध मां-बाप को लोढ़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में जब गलती का अहसास हुआ तो खुद को बचाने के लिए साक्ष्य छिपाने का षड्यंत्र रच डाला। पुलिस ने पकड़ा तो एक-एक कर पूरी कहानी पता चली गई। पुलिस की अब तक की जांच और पूछताछ में पता चला कि जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी श्यामबहादुर रेलवे में लोकोपायलट थे। सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ घर पर रहते थे।
तीन बेटी और एक बेटे में तीनों बेटियों की शादी कर दिए थे। बेटा नौकरी के सिलसिले में कलकत्ता रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले ही उसने कलकत्ता में प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी जब श्याम बहादुर को हुई तो उन्होने विरोध किया। यहां पत्नी को लेकर न आने की बात कहे। इसी बीच आरोपी बेटा अंबेश कुमार करीब तीन माह पहले यहां आया और पिता से पैसे की मांग करने लगा। इस बीच परिवार में शादी को लेकर भी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि जब भी अंबेश के माता-पिता उसकी शादी को लेकर कोई बात करते तो अंबेश को नागवार लगता था। बाद में जब उसने पैसे की मांग की और पिता ने न देने की बात कही तो वह जिद पकड़ लिया। जिद में इतना अधिक उग्र हुआ कि उसने घर के अंदर रखे लोढ़े(शील बट्टे) से मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने गईं मां की भी हत्या कर दी। आरोपी की जिस लड़की से से प्रेम विवाह किया है वह कलकत्ता में व्यूटी पार्लर का संचालन करती है। ------- चार पहिया गाड़ी से लेकर गया 8 किमी शव जौनपुर। वृद्ध मां-बाप की हत्या के बाद अंबेश कुमार ने दोनों के शवों को बारी बारी से बोरे में भरा, इसके बाद कार में भरकर गोमती नदी के बेलाव घाट पर पहुंचा। घर से बेलाव घाट करीब आठ किमी दूर है। वहां लेजाकर पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस इस मामले की अब जांच कर रही है कि उसने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया वह गाड़ी भाड़े की थी या किसी परिचित की अथवा उसकी। यदि किसी परिचित की गाड़ी लिया तो इसका मतलब है कि किसी और का भी हाथ है। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




